नारी एक शक्ति, एक प्रेरणा, एक उम्मीद है... महिला दिवस पर नव चेतना मंडल द्वारा कार्यक्रम संपन्न Woman is a power, an inspiration, a hope... Programme organised by Nav Chetna Mandal on Women's Day

नारी एक शक्ति, एक प्रेरणा, एक उम्मीद है... महिला दिवस पर नव चेतना मंडल द्वारा कार्यक्रम संपन्न 

कन्हैया राय दबंग देश 

अलीराजपुर:- अषाडा राजपुत समाज के महिला संगठन नव चेतना महिला मंडल के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुश्री साधना माहेश्वरी प्रधान एवं जिला सत्र न्यायाधीश अलीराजपुर (सेवानिवृत्त), कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही श्रीमती सोनू शितोले जिला थाना कोतवाल प्रभारी अलीराजपुर, कार्यक्रम के सम्मानित अतिथि श्रीमती माधुरी सोनी अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग दिल्ली के सदस्य एवं साहित्य संहिता अलीराजपुर साथ ही समाज की महिला उपाध्यक्ष श्रीमती जय श्री गेहलोत एवं नवचेतना महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती नीलम गेहलोत मौजूद रहे। अतिथियों का स्वागत नव चेतना मंडल की कार्यकारणी द्वारा किया गया। अतिथियों ने सर्वप्रथम माता सरस्वती का पूजन कर वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की, जिसके पश्चात कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। 



सुश्री साधना माहेश्वरी जी ने नारी की महानता को बताते हुए कहा कि एक नारी की हिम्मत ही उसकी पहचान है।सोनू शितोले ने कहा कि नारी के बिना संसार अधूरा है।सम्मान,शक्ति और सफलता की पहचान है महिला। माधुरी सोनी ने अपने उद्बोधन में कहा कि हर नारी की मुस्कान में संसार की खुशी बसती है। वहीं कार्यक्रम को संगठन की अध्यक्षा नीलम गेहलोत ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में असाडा राजपुत समाज की महिलाओं ने बढ़ चढ़कर सहभागिता की। उद्बोधन स्वरूप डॉक्टर नेहा सोलंकी थैरेपिस्ट और श्रीमती हीना तंवर ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के बारे में संबोधित किया।इसके पश्चात नव चेतना महिला मंडल द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर खेल संबंधी गतिविधियां कराई गई थी जिसमें नींबू रेस,चेयर रेस, महिला स्पेशल गेम 1 मिनट और तात्कालिक भाषण जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।जिसमें अधिक संख्या में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया एवं प्रथम,द्वितीय,तृतीय स्थान प्राप्त किए गए। नव चेतना महिला मंडल द्वारा इन्हें पुरस्कार से सम्मानित किया गया ।साथ ही अषाड़ा राजपूत समाज की श्रीमती आरती सोलंकी एवं सुश्री रितु सोलंकी को राष्ट्रीय साहित्य रत्न सम्मान साहित्य भारती इंदौर द्वारा सम्मानित किए जाने के अवसर पर नवचेतना महिला मंडल द्वारा आप दोनों का स्वागत किया गया।

असाडा राजपूत समाज महिला उपाध्यक्ष श्रीमती जय श्री गहलोत द्वारा दो संघर्षशील महिलाओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन श्रीमती अंबिका पंवार एवं श्रीमती रवीना चंदेल ने किया एवं आभार प्रदर्शन सुश्री रितु सोलंकी ने किया।

जानकारी नव चेतना मंडल की मीडिया संयोजक भावना आशीष सिंह वाघेला ने दी।

Post a Comment

0 Comments