अखंड रामायण का पाठ और कन्या भोज हुआ संपन्न Akhand Ramayan recitation and Kanya Bhojan were completed

अखंड रामायण का पाठ और कन्या भोज हुआ संपन्न 

जयेश पटेल दबंग देश

 खेतिया/शहर के रामायण मंडल द्वारा प्रत्येक पूर्णिमा के अवसर पर अखंड रामायण का पाठ किया जाता है। अखंड रामायण के पाठ के साथ ही हवन पूजन कर कन्या भोज कराया जाता है ।


खेतिया शहर के नागरिकों, व्यवसायियों द्वारा रामायण मंडल में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की गई है जिसके चलते आज पूर्णिमा के अवसर पर अखंड रामायण पाठ के समापन के साथ ही कन्या भोज का आयोजन हुआ। हवन पूजन के साथ हुए कन्या भोज में स्थानीय कोचरा आश्रम शाला की छोटी-छोटी बच्चियों भोज ग्रहण करने पहुंचे वहीं पूर्णाहुति के साथ ही बड़ी संख्या में रामायण मंडल के सदस्यों शहर के अधिकारी कर्मचारी एवं व्यापारियों नेप्रसादी ग्रहण की।


      रामायण मंडल खेतिया के सदस्यों का कहना है कि प्रत्येक पूर्णिमा से पूर्व अखंड रामायण पाठ प्रारंभ होता है जिसकी समाप्ति पूर्णिमा पर होती है और यह क्रम लगातार 6 महीना से जारी है जिसके लिए हमें निरंतर सहयोग मिल रहा है हम उनका आभार व्यक्त करते हैं।

Post a Comment

0 Comments