सीहोर कुबेरेश्वर महादेव धाम के लिए 4 सितंबर को होगी दो बस रवाना
थांदला बावड़ी मन्दिर पर सभी यात्रियों का होगा स्वागत
थांदला। प्रसिद्ध कथावाचक महादेव के परम भक्त पण्डित प्रदीपजी मिश्रा के सिद्ध क्षेत्र कुबेरेश्वर महादेव धाम तीर्थ दर्शन के लिए महिला भक्तों का अगला जत्था आगामी 4 सितंबर को रवाना होगा। जानकारी देते हुए यात्रा संयोजक बंटी भाई व पवन नाहर ने बताया कि यह यात्रा उन माता बहनों के लिए निःशुल्क आयोजित की जा रही है जो शिव की उपासक है, व अकेले सीहोर कुबेरेश्वर धाम जाने में असमर्थ है। यात्रा का मुख्य प्रयोजन अंचल की जनता में धार्मिक सौहार्दपूर्ण वातावरण निर्मित करना है जिससे आगामी वर्ष 2023 में पण्डित प्रदीपजी मिश्रा की कथा झाबुआ ज़िलें में चयनित स्थान पर करवाई जा सके।
इसी तारतम्य में 130 महिला भक्तों का पहला जत्था पेटलावद तहसील से निकाला गया वही दूसरा जत्था दिनांक 4 सितंबर 2022 रविवार को थांदला के प्रसिद्ध बावड़ी मन्दिर से प्रातः 6 बजे रवाना किया जाएगा। यात्रा के दौरान सभी यात्रियों को सुबह चाय नाश्ता व एक वक्त को भोजन भी समिति द्वारा दिया जाएगा। यात्रा का पूरा खर्च कैलाश विजयवर्गीय फैंस क्लब द्वारा वहन किया जा रहा है। सीहोर दर्शन यात्रा में क्लब के बंटी मिश्रा, पवन नाहर के अलावा समकित तलेरा, कमलेश दायजी, आत्माराम शर्मा, मनोज उपाध्याय, विजय पाटीदार, कृष्णकांत चौहान, गोपाल चोयल, तुषार प्रजापति, सुरेश गिरी, मनोज बारोठ, प्रेम प्रजापति, जीवन मेड़ा, राज मालवी आदि कैलाशविजयवर्गीय फैन्स क्लब व जीव दया अभियान की सक्रिय भूमिका रही।
0 Comments