अकोदिया थाना क्षेत्र को मिली संजीवनी 108 की सौगात
तत्कालीन उपचार के लिए डॉक्टर की भी रहेगी तैनाती
अमर सिंह मेवाडाअकोदिया मंडी। अकोदिया थाना क्षेत्र में शिक्षा राज्यमंत्री इंदरसिंह परमार के अर्थक प्रयास से संजीवनी 108 की सौगात दी गई। शुक्रवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र यादव,नप अध्यक्ष प्रतिनिधि सचिन शर्मा,थाना प्रभारी लक्ष्मणसिंह देवड़ा के द्वारा संजीवनी 108 वाहन का पूजन की गई। भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि दुर्घटना के दौरान उपचार नही मिल पाने के कारण कहि लोग जान गवा देते है लेकिन शासन की योजना से आने वाले समय मे रोक लगेगी। थाना प्रभारी श्री देवड़ा ने बताया कि डायल 100 पर दुर्घटना या आपातकाल स्थिति में इवेंट प्राप्त होने के बाद डायल 100 के साथ संजीवनी 108 पहुचेगी। इससे थाना क्षेत्र की जनता को लाभ मिलेगा।
इस दौरान नप उपाध्यक्ष प्रतिनिधि सन्तोष मेवाड़ा,पार्षद प्रतिनिधि राकेश राठौर,मीडिया प्रभारी आयुष चांडक,एएसआई लखनलाल वर्मा, प्रकाश राठौर,आरक्षक सुनील पाल,रमेश राजपूत, सोनू अंसल, वाहन डॉक्टर रामसिंह,पायलेट अशोक मालवीय आदि उपस्थित रहे।
0 Comments