क्या गरीब वर्ग को मुलभुत आवस्यकताओ की जरुरत नहीं ?- नवीन कुमार अग्रवालDoes the poor need not have basic needs? - Naveen Kumar Aggarwal Dabang Desh

 क्या गरीब वर्ग को मुलभुत आवस्यकताओ की जरुरत नहीं  ?- नवीन कुमार अग्रवाल


वार्ड 34 में आप की जन संवाद यात्रा संपन्न

दबंग देश गजेंन्द्र माहेश्वरी

नीमच ,26 फरवरी।  भाजपा हो चाहे कांग्रेस 73 साल बाद भी वार्ड नंबर 34 में गरीब वर्ग को मुलभुत जरूरतों से मरहूम होना पड़ रहा है जबकि इन 73 सालो में पार्षद  ,विधायक ,सांसद के अनेको बार चुनाव हुए और भाजपा एवं कांग्रेस के साथीगण उक्त क्षेत्र में गरीब वर्ग से हमेशा वादा कर आए  की अबकी बार आपको बिजली पानी सड़क की सुविधा मिल जावेंगी और आपको परेशानी नहीं होंगी और जितने के बाद सारे  वादे रद्दी की टोकरी में डालकर मतदाताओं  के साथ छल किया है जिसके कारन आज दिनांक तक गरीब वर्ग की गलियों में पानी बिजली एवं सड़क की सुविधाएं नहीं मिल पायी है उक्त कटाक्ष करते हुए आप के क्षेत्रीय संघठन सचिव नवीन कुमार अग्रवाल ने भाजपा और कांग्रेस के ऊपर तंज कसा है की आप लोगो को मात्र मतदान तक इनकी चिंता दिखावे के लिए होती है उसके बाद आप राजशाही अंदाज में जीवन शैली अपनाकर मतदाताओं को भूल जाते हो और उन्हें नारकीय जीवन जीने  के लिए मजबूर करते  है।  

          वार्ड प्रभारी लविश कनोजिया ने जानकारी में बताया की वार्ड 34 में नाली निर्माण नहीं है ,साथ ही उक्त क्षेत्र में व्यवस्थित सड़क निर्माण न होने से आम जन परेशान हो रहे है ,शिव मंदिर के पास तो नगरपालिका प्रशासन की तानाशाही स्पष्ट परिलक्षित होती है की शिव मंदिर के तीन और सड़क का निर्माण किया गया है जबकि एक और सड़क निर्माण न कर रहवासियों के साथ अन्याय किया गया है जो समझ से परे है।  उक्त क्षेत्र में गरीब वर्ग की भी झोपड़िया बनी हुई है जो वार्ड 34 एवं 35 में आती है लेकिन उक्त क्षेत्र  सड़क , बिजली , पानी की व्यवस्था न होने से उन लोगो के साथ सौतेला व्यव्हार कर उन्हें नारकीय जीवन जीने पर मजबूर किया गया है ,जिसकी हम कड़े शब्दों में निंदा करते है।

        आप की जनसंवाद यात्रा के वार्ड में पहुंचने पर आम जन ने आत्मीयता से स्वागत कर वार्ड की समस्याओ को लिखित रूप में आप साथियो को दिया एवं वादा किया की अबकी बार आप की परिषद् नीमच में बनायेगे ताकि दिल्ली सरकार की तर्ज पर बिना भ्रस्टाचार के विकास कार्य हो  सके। वार्डवासियों में से कई ने विधवा ,वृद्धावस्था पेंशन न मिलने की भी शिकायत दर्ज करवाई। कनोजिया ने कहा की प्राप्त समस्याओ  शिकायतों को  हम   लिखित रूप में सम्बंधित अधिकारियो को प्रेषित कर निराकरण की मांग  कर रहे है। समस्या का निदान न होने पर अग्र आंदोलन किया जावेंगा।

   आप  की जनसंवाद यात्रा में आप के वार्ड प्रभारी लविश कनोजिया ,कार्यालय प्रमुख लक्ष्मीनारायण तोतला , विनोद कुमार पंवार ,उदयलाल अग्रवाल ,विनोद कुमार जैन ,पुष्पेन्द्रसिंह राठौर , गुड्डीबाई यादव ,सुरेश गुजरिया , सीआरपीएफ से सेवानिवृत सूबेदार मेजर लालसिंह भाटी एवं अन्य आप साथी उपस्थित थे।


Post a Comment

0 Comments