Top News

दुबई में फंसे 250 से ज्यादा भारतीयों का सहारा बने, दी फार्महाउस पनाहFarmhouses provide shelter to over 250 Indians stranded in Dubai

 

एक फोन कॉल से शुरू हुई मदद की पहल, निजी वाहनों से फार्महाउस पहुंचाया

उमेश जैन दबंग देश

दुबई/ अमेरिका-इजराइल और ईरान होने से बीच चल रहे तनाव के बीच खाड़ी देशों में हवाई सेवाएं प्रभावित हो गई हैं। फ्लाइट्स कई अचानक रद्द बड़ी संख्या में भारतीय दुबई और आसपास के क्षेत्र में फंस गए हैं। उद्योगपति धीरज जैन ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए दुबई में अपने निजी फार्महाउस के दरवाजे भारतीयों के लिए खोल दिए हैं। धीरज जैन ने फंसे हुए भारतीयों को निजी वाहनों से अजमानी स्थित अपने फार्महाउस तक पहुंचवाया और वहां उनके रहने, खाने-पीने तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं की निशुल्क व्यवस्था की है। वर्तमान में यहां करीब 250 भारतीय रह रहे हैं, जबकि फार्महाउस पर 500 लोगों तक के ठहरने की तैयारी की गई है। ऐसे में जैन मदद कर रहे हैं।


टीम, दोस्त और परिवार भी सेवा में जुटे

इस पूरी व्यवस्था को संभालने में धीरज जैन की ऑफिस टीम, दोस्त और रिश्तेदार भी उनके साथ जुटे हुए हैं। उनकी पत्नी ममता, 14 वर्षीय बेटा जैमन और 11 वर्षीय बेटी जीविका भी पिछले तीन दिनों से लगातार फार्महाउस पर रहकर लोगों की मदद कर रहे हैं। भारत में वे "जैनम जीविका फाउंडेशन" का संचालन करते हैं।

कुछ ही घंटों में आने लगे सैकड़ों कॉल, करीब 5 हजार का भोजन प्रबंधन

जैसे ही फार्महाउस की व्यवस्था का संदेश वहशीपन के माध्यम से साझा किया गया, कुछ ही घंटों में सैकड़ों कॉल और मैसेज आने लगे। लोगों ने बताया कि उनकी फ्लाइट्स कैंसिल हो चुकी हैं और होटल में भी उन्हें जगह नहीं मिल रही है। धीरज जैन और उनकी टीम ने तुरंत फार्महाउस पर तैयारियां शुरू कर दीं। वहां पहले से 100 गद्दे मौजूद थे, लेकिन तुरंत 400 और गद्दे मंगवाए गए। फार्महाउस परिसर में टेंट लगाए गए और बड़ी संख्या में लोगों के रहने की व्यवस्था की गई। फार्महाउस पर बड़ी संख्या में लोगों के ठहरने की संभावना को देखते हुए 500 लोगों के लिए 10 दिनों का राशन मंगवाया गया। इस तरह लगभग 5000 लोगों के भोजन के बराबर राशन की व्यवस्था की गई है। पहले दिन करीब 75 लोग फार्महाउस पहुंचे। दूसरे दिन यह संख्या बढ़कर लगभग 180 हो गई और अब यहां करीब 250 भारतीय रह रहे हैं। जरूरत पड़ने पर 500 लोगों तक को ठहराने की पूरी तैयारी की गई है।


धीरज जैन पिछले 11 वर्षों से दुबई में रह रहे हैं और 1 एक्सल होल्डिंग्स दुबई के चेयरमैन हैं। उनका मुख्य व्यवसाय रियल एस्टेट डेवलपमेंट है और इसके साथ-साथ वे एक वेंचर स्टूडियो भी संचालित करते हैं। जैन ने बताया कि जब उन्हें युद्ध जैसी स्थिति और फ्लाइट्स के लगातार रद्द होने की जानकारी मिली तो स्थिति की गंभीरता का अंदाजा हुआ। इसी दौरान उन्हें एक व्यक्ति का फोन आया जिसने बताया कि उसकी फ्लाइट कैंसिल हो गई है और होटल में भी कोई कमरा उपलब्ध नहीं है। यह सुनकर उन्होंने तुरंत निर्णय लिया कि जो भारतीय दुबई में फंस गए हैं और भारत नहीं लौट पा रहे हैं, उनके लिए रहने की व्यवस्था की जानी चाहिए। इसके बाद उन्होंने अपना फार्महाउस जरूरतमंद भारतीयों के लिए खोलने का फैसला किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post