Top News

नेहरू युवा केंद्र में नियम विरुद्ध नियुक्ति मामले में जांच को लेकर जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन Memorandum submitted to the District Collector regarding the investigation in the case of appointment against the rules in Nehru Yuva Kendra

 नेहरू युवा केंद्र में नियम विरुद्ध नियुक्ति मामले में जांच को लेकर जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन        

नीमच। 22 जून 2021ग्राम रेवली देवली निवासी रामेश्वर पिता बाबूलाल नागदा अर्जुन सिंह परिहार पंकज राठौड़ नारायण सिंह कन्यालाल आदि युवकों ने मंगलवार दोपहर को जिला कलेक्टर कार्यालय में पहुंचकर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के जिला युवा अधिकारी नेहरू युवा केंद्र नीमच में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों की नियुक्ति नियम विरुद्ध करने के मामले को लेकर एक ज्ञापन जिला कलेक्टर के प्रतिनिधि नायब तहसीलदार पिंकी साठे को सौंपा।ज्ञापन की प्रति जिला पंचायत सीईओ को भी कार्रवाई हेतु प्रेषित की गई ।हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन में ज्ञापन देने वाले युवकों ने बताया कि नियम को ताक में रखकर नियम विरूद्ध वालेंटियर के पद पर नियुक्ति की गई जिसमें

नेहरू युवा केन्द्र में वालेंटियर के पद की विज्ञप्ति समाचार पत्र  में निकलने पर हमने वालंटियर के पद पर भर्ती हेतु आवेदन पेश किये थे। हमारे अलावा अन्य छात्र व छात्राये जो अध्ययनरत है। उनके द्वारा भी वालंटियर के पद पर भर्ती हेतु आवेदन दिये थे।

 12 मार्च2021 को जिला पंचायत में जो इंटरव्युह लिये गये थे। जिसमें जिला पंचायत भूतपूर्व सीओ और नेहरू युवा केन्द्र जिला समन्वयक शालिनी तिवारी एवं अरविन्द सक्सेना लेखापाल अधिकारी,राजनिति से भाजपा नेता आयुष कोठारी, रवि पाटीदार इंटरव्युह में उपस्थित थे।  

नीमच। 22 जून 2021ग्राम रेवली देवली निवासी रामेश्वर पिता बाबूलाल नागदा अर्जुन सिंह परिहार पंकज राठौड़ नारायण सिंह कन्यालाल आदि युवकों ने मंगलवार दोपहर को जिला कलेक्टर कार्यालय में पहुंचकर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के जिला युवा अधिकारी नेहरू युवा केंद्र नीमच में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों की नियुक्ति नियम विरुद्ध करने के मामले को लेकर एक ज्ञापन जिला कलेक्टर के प्रतिनिधि नायब तहसीलदार पिंकी साठे को सौंपा।ज्ञापन की प्रति जिला पंचायत सीईओ को भी कार्रवाई हेतु प्रेषित की गई ।हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन में ज्ञापन देने वाले युवकों ने बताया कि नियम को ताक में रखकर नियम विरूद्ध वालेंटियर के पद पर नियुक्ति की गई जिसमें

18. मार्च 2021 को मेरे द्वारा सूचना अधिकार के तहत जो जानकारी मांगी थी। किस आधार पर इन वालेंटियर का चयन हुआ और अन्य जानकारी भी मांगी गई थी। तब विभाग द्वारा कुछ जानकारी छिपाई गई व सही जानकारी नहीं दी गई थी एवं हमने जो जानकारी हिन्दी मे मांगी गई थी। वह हमें इंग्लिश में दी गई थी। जो वालेंटियर की भर्ती की गई है उसकी जांच करवाई जावे इसमें और विद्यार्थी भी पाये जा सकते है। ज्ञापन में बताया कि

 वालेंटियर के पद पर भर्ती हेतु नियम व शर्त तय थे कि कोई भी अध्ययनरत छात्र व छात्राए वालेंटियर के पद पर भर्ती नहीं हो सकती है। और आवेदन भी नहीं दे सकती है लेकिन नेहरू युवा केन्द्र में पदस्थ अधिकारी/कर्मचारियों ने नियम कानून ताक में रखते हुए अपने मिलने वाले व राजनैतिक पहुंच वाले व्यक्तियों के सम्पर्क में आकर अध्ययनरत छात्रा कृतिका सोनी निवासी जावद ब्लाॅक जो कि एम.ए. इंग्लिश फोर्थ सेेमेस्टर में पी.जी. काॅलेज में छात्रा के रूप में नियमित अध्ययनरत जिसका रोल नम्बर 19189473 है जो वालेंटियर के पद पर भर्ती किया है।जिस वालेंटियर को एक माह का भुगतान भी हो चुका है। जबकि हम प्रार्थीगण अध्ययनरत नहीं हेाकर शिक्षित बेरोजगार है। तथा आवेदन के आधार पर हमारे इंटरव्युह जिला पंचायत नीमच में  12 मार्च2021 को संबंधित अधिकारियों ने लिये है व हम शिक्षित बेरोजगार व्यक्तियों को नजरअंदाज कर अध्ययनरत छात्रा को वालेंटियर के पद पर नियम विरूद्ध भर्ती किया है। इसलिये भर्ती की प्रकिया की विधिवत जांच  स्वयं जिला कलेक्टर या किसी सक्षम अधिकारी से करवाई जाकर भर्ती करने वाले अधिकारी/कर्मचारी के विरूद्ध नियम अनुसार दण्डात्मक कार्यवाही की जाकर किस प्रकिया के द्वारा भर्ती की गई है व दस्तावेज लिये गये है युवकों ने ज्ञापन के माध्यम से निष्पक्ष  करवाई जांच की मांग की है, रामेश्वर नागदा,अर्जुनसिंह परिहार पंकज राठौड़ नारायण सिंह कन्हैया लाल। आदि उपस्थित थे।।

Post a Comment

Previous Post Next Post