टीकाकरण अभियान गांव गांव में दिखा उत्साह, युवाओं ने करवाया टीकाकरण।
नीमच।आज ग्राम पंचायत धनेरिया कला में टीकाकरण महा अभियान की शुरुआत हुई है। इस टीकाकरण अभियान को लेकर युवाओं में भारी उत्साह देखा गया तथा सभी युवा टीके लगवाने को लेकर आतुर दिखे। कई जगह पर युवाओं को निराशा भी हाथ लगी जब उन्हें दिखे ना लगे क्योंकि टीको की संख्या सीमित थी। लेकिन लगातार चलने वाले इस माह अभियान में अगले सत्र में टीकाकरण होगा। आज टीकाकरण के इस माह अभियान में टीकाकरण सेंटर पर माल्यार्पण कर विधिवत पूजा अर्चना की गई तथा टीकाकरण की शुरुआत की गई। इसी तारतम्य में ग्राम धनेरिया कला
में भी टीकाकरण की शुरुआत हुई। तथा साथ ही ग्राम वासियों से शपथ दिलाई गई कि हम तो हमारा परिवार वैक्सीन लगवा कर स्वयं तथा परिवार को सुरक्षित करेंगे। इस अवसर पर जन अभियान परिषद आंचल माली वालंटियर द्वारा टीकाकरण सेंटर पर सभी को संदेश दिया। कोरोना खत्म नहीं हुआ है,आप सभी को वैक्सीन का टीका लगाना अनिवार्य है।और मास्क का उपयोग भी हमेशा करना चाहिए, एवं बच्चों को मास्क भी वितरण किया गया। इस अवसर पर सर्व प्रथम वैक्सीन भाजपा के जनपद उपाध्यक्ष माया नागदा ने लगवाई है। इस अवसर पर भाजपा के उत्तर मंडल अध्यक्ष दीपक नागदा जिला पंचायत सदस्य धनसिंह कैथवास, सरपंच श्रीमती देवकन्या पति निर्मल राठौर,पीसीओ मनोहर जीनगर एनम उमा पवार आंगनवाड़ी सुपरवाइजर एकता प्रेमी कार्यकर्ता मंजूनाथ शकुंतला अहीर रेखा सुत्रकार सीमा राठौर
संजू चित्रकार आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।।

Post a Comment